नवरात्रि भोग : नवरात्रि में 9 दिन माँ दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग, होगी हर मनोकामना पूरी

 नवरात्रि में 9 दिन माँ दुर्गा को लगाएं ये 9 भोग, होगी हर मनोकामना पूरी


भारत के घर-घर में आज नवरात्रि की काफी जोश और हर्षोल्लास के साथ शुरुआत की जा रही है। आज से आने वाले 9 दिनों तक हर आदमी देवी मां को खुश करने में जुटा रहेगा। ऐसे में हर लोग देवी मां को अपने तरीके से प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं और अलग-अलग तरीके ढूंढते हैं। आप यह चाहते हैं कि आप भी मां दुर्गा को प्रसन्न करें, ताकि वह आप पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखे| तो आज हम आपको नवरात्रि में 9 दिनों तक अलग-अलग पकवान के भोग लगाने के बारे में बताने वाले। इससे आपकी परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा| साथ ही घर में सुख शांति और धन की प्राप्ति होगी।

9 भोग
प्रतिपदा : आप लोगों को जानकारी होगी कि नवरात्रि के पहले दिन देवी मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन आप देवी मां को खुश करने के लिए देसी घी से बने हलवे का भोग लगा प्रसन्न कर सकते हैं।

द्वितीया : नवरात्रि का दूसरा दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इस दिन अधिकतर लोग देवी मां को फल एवं शक्कर का भोग लगाते हैं| जिससे दीर्घायु के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

तृतीया : नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को अर्पित होता है। मां चंद्रघंटा को खुश करने के लिए आप दूध से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं| भोग देने के बाद उसे आप दान करेंगे तो माँ आपसे बेहद प्रसन्न होगी।

चतुर्थी : नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की आराधना की जाती है। इस दिन माता कुष्मांडा को खुश करने के लिए मालपुए का भोग लगाकर उसे ब्राह्मण को दान करे।

पंचमी : नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की आराधना की जाती है। स्कंद माता को खुश करने के लिए आप केले का भोग लगाएंगे तो इससे आपकी बुद्धि का विकास होगा।

षष्ठी : नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को खुश करने के लिए शहद का भोग लगाने से आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होती है।

सप्तमी : नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि को खुश करने के लिए आप गुड का भोग लगाएं।

अष्टमी : नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन आप देवी मां को खुश करने के लिए नारियल का भोग लगाएं जिससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

नवमी : नवरात्रि के नवे दिन देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को खुश करने के लिए आप अनाज से बनी हुई चीजों का भोग लगा सकते हैं| जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि एवं खुशियां बनी रहती है।

जय माता दी जरुर लिखे | आशा करते है आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, पोस्ट अच्छे लगे तो  शेयर जरुर करे धन्यवाद|

No comments

Powered by Blogger.