अपने बच्चों को स्टार बनते नहीं देख पाए ये पेरेंट्स, दुनिया से हो गए अलविदा

अपने बच्चों को स्टार बनते नहीं देख पाए ये पेरेंट्स, दुनिया से हो गए अलविदा




अपने बच्चों को स्टार बनते नहीं देख पाए ये Parents, कहा दुनिया को अलविदा मां-बाप का सबसे बड़ी मन की तरंग होती  है अपने बच्चों को success  देखने का  और इस स्ट्रगल में हर Parents अपने बच्चों का पूरा साथ देते हैं मगर, इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे Stars हैं जिनके पेरेंट्स ने उन्हें 'स्टार' बनते नहीं देखा। ये वो एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फ़िल्म से पहले ही अपने मां या पिता को खो दिया।


जाह्नवी कपूर 


श्रीदेवी के अकस्मात देहांत से हर कोई आचार्यचकित हैं। बेटीयां जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के बेहद करीब रहीं श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू के लिए खूब मेहनत की थी। कई स्क्रिप्ट्स पढ़ीं और बहुत ही सोच समझ कर जाह्नवी को करण जौहर की फ़िल्म 'धड़क' साइन करवाई। श्रीदेवी ने इस मूवी के लिए जाह्नवी को हर तरीके से तैयार किया। उनके looks पर श्रीदेवी खुद बहुत ध्यान दे रही थीं। लेकिन, कहते हैं न कि किस्मत में जो लिखा होता है वही होता है। शायद अपनी बेटी का यह डेब्यू देखना उनकी किस्मत में नहीं था। फ़िल्म 'धड़क' इस साल 20 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।

अर्जुन कपूर


श्रीदेवी के पति बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे अर्जुन कपूर के साथ भी ऐसा ही हुआ। अर्जुन की पहली फ़िल्म 'इश्क़ज़ादे' की रिलीज़ से कुछ दिनों पहले ही मोना का निधन हो गया था। अर्जुन अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके इस डेब्यू को लेकर उनकी मां काफी एक्साइटेड थीं। मोना को कैंसर था और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने 25 मार्च 2012 को अपनी अंतिम सांस लीं। 'इश्क़ज़ादे' 11 मई  2012 को रिलीज़ हुई थी।

शाहरुख़ ख़ान 


बॉलीवुड के किंग ख़ान शाह रुख़ के साथ भी यही हुआ था। SRK अपनी मां के लाडले थे और टीवी शोज़ 'फौजी' और 'सर्कस' से निकलकर फ़िल्मों में कदम रखने का उनका स्ट्रगल चल ही रहा था कि साल 1991 में उनकी मां का देहांत हो गया। शाह रुख़ की मां लतीफ़ फातिमा डायबटीज़ की शिकार थीं और इनके पिता मीर ताज मोहम्मद ख़ान का देहांत तो उससे भी पहले साल 1981 में कैंसर से लड़ते हुए हुआ था। 

सुशांत सिंह राजपूत 


सुशांत सिंह राजपूत की मां साल 2002 में उन्हें छोड़ कर चली गई थी, उस समय सुशांत अपने एक्टिंग करियर में स्ट्रगल कर रहे थे और फ़िल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर रहे थे। जब उनकी मां का निधन हुआ तब सुशांत पूरी तरह से टूट गए थे। सुशांत के करियर की शुरुआत हुई साल 2008 में शो 'किस देश में है मेरा दिल' से और उन्हें पहचान मिली शो 'पवित्र रिश्ता' से। सुशांत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की साल 2013 में फ़िल्म 'काई पो छे' से।  

No comments

Powered by Blogger.